GW2RU
GW2RU

रूस में विदेशी डिग्री को वैध कैसे कराएँ?

diignat / Getty Images
रूस में कौन सी डिग्रियां मान्य होती है और विदेशी डिग्री को वैध क्यों कराना पड़ता है? आइए इसे समझते हैं।

डिग्री को वैध क्यों कराना पड़ता है?

andresr / Getty Images

अगर आप रूसी यूनिवर्सिटी में आगे पढ़ाई करने की सोच रहे हैं (जैसे मास्टर्स, पोस्टग्रेजुएट या रेजीडेंसी प्रोग्राम) या फिर किसी ऐसे क्षेत्र में नौकरी ढूंढ रहे हैं, जहाँ आपकी क्वालिफिकेशन ज़रूरी है – तो आपकी फॉरेन डिग्री वैलिड होना बहुत ज़रूरी है। यह खासतौर पर मेडिसिन या एजुकेशन जैसे फील्ड में लागू होता है, जहाँ मान्यता प्राप्त डिग्री  होना नौकरी के लिए अनिवार्य शर्त है।

आधिकारिक दस्तावेज़ों में इस प्रक्रिया को नॉस्ट्रिफिकेशन कहते हैं। आसान भाषा में समझें तो यह एक जाँच है जो यह तय करती है कि आपकी डिग्री  रूसी डिग्री के बराबर है या नहीं। इसके बाद ही आपको रूस में पढ़ने और काम करने का कानूनी अधिकार मिलता है।

रूस किन डिग्रियों को मान्यता देता है?

The University of Vienna
AlexandreFagundes / Getty Images

रूस दुनिया की कई विदेशी युनिवर्सिटी, कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों की डिग्री  को खुद ब खुद मान्यता देता है। नए बदलावों के मुताबिक, इस लिस्ट में 384 विदेशी युनिवर्सिटी और 36 रिसर्च इंस्टीट्यूट शामिल हैं। इनमें सोरबोन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ वियना, ऑक्सफोर्ड और दूसरे मशहूर संस्थान हैं। आप पूरी लिस्ट यहाँ देख सकते हैं (साथ ही 2025 के संशोधन भी)। 

वैकल्पिक रूप से, आप Rosakkredagentstvo, नेशनल एक्रीडिटेशन एजेंसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर यह चेक कर सकते हैं कि आपकी डिग्री और आपका यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में शामिल है या नहीं वेबसाइट

रूस उन सोवियत संघ की डिग्री  को भी अपने आप मान्यता देता है, जो 15 मई 1992 से पहले जारी हुए थे।

रूस में डिग्री  मान्यता की प्रक्रिया कैसे काम करती है?

BongkarnThanyakij / Getty Images

साल 2023 से, रूस में डिग्री  मान्यता के लिए आवेदन केवल Rosakkredagentstvo, नेशनल एक्रीडिटेशन एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए किए जाते हैं। यह वेबसाइट रूसी, अंग्रेज़ी, चीनी और दूसरी भाषाओं में भी उपलब्ध है:

  1. आपको अपने पासपोर्ट और डिग्री का नोटराइज़्ड ट्रान्स्लेशन करना होगा। (अगर आपके पास रूसी पासपोर्ट है तो सिर्फ उसकी कॉपी काफी है)
  2. कुछ डिग्री के लिए लीगलाइज़ेशन ज़रूरी होता है (1961 के हेग कन्वेंशन वाले देशों के लिए अपॉस्टिल या बाकी देशों के लिए कॉन्सुलर लीगलाइज़ेशन)। आप यहाँ लिस्ट चेक कर सकते हैं आप पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं। अगर रूस और आपके देश के बीच आपसी समझौता है, तो लीगलाइज़ेशन की ज़रूरत नहीं होती।
  3. आपकी डिग्री की ओरिजिनल कॉपी और नोटराइज़्ड कॉपी चाहिए होगी। अगर डिग्री दूसरी भाषा में है, तो उसका रूसी में नोटराइज़्ड ट्रान्स्लेशन भी चाहिए होगा। अक्सर आपकी पिछली डिग्री के दस्तावेज़ भी माँगे जाते हैं (जैसे मास्टर्स के लिए बैचलर्स डिग्री)।
  4. 6,500 रूबल (करीब 85 डॉलर) का सरकारी शुल्क भरें। पेमेंट की रसीद आपके ईमेल पर आ जाएगी।
  5. सभी ज़रूरी दस्तावेज़ आपको एजेंसी के मॉस्को ऑफिस में भेजने होंगे या एजेंसी की वेबसाइट के ज़रिए सबमिट करने होंगें। इस प्रक्रिया में आमतौर पर 30 वर्किंग डेज़ लगते हैं। आप ऑनलाइन अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं। दस्तावेज़ आपको व्यक्तिगत रूप से या डाक से वापस किए जा सकते हैं।

विदेशी रिसर्च इंस्टीट्यूट से मिली अकादमिक डिग्रियों की मान्यता के लिए केवल Gosuslugi (राज्य लोक सेवाएँ) पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

हालाँकि, यह प्रक्रिया तभी ज़रूरी है जब वह रिसर्च इंस्टीट्यूट या संस्थान किसी अंतर्राष्ट्रीय समझौते के तहत नहीं आता।