GW2RU
GW2RU

गायदाई की सफल कॉमेडी फ़िल्मों के 3 राज़

Sputnik
गायदाई की कॉमेडी फ़िल्मों की सफलता के क्राया राज़ थे कि वे आज भी इतनी समझ आती और हँसाती हैं?

1. स्क्रिप्ट पर बहुत मेहनत

स्क्रिप्ट राइटर याकोव कोस्त्युकोव ने बताया कि उनकी और गायदाई के टेक्स्ट पर काम करने का अपना "फॉर्मूला" था। वह हमेशा सोचते थे क्या उनकी कॉमेडी कोई दादी अम्मा भी समझ पाएगी, मान लीजिए योश्कर-ओला (Yoshkar-Ola) में भी।

2. अभिनेताओं का बहुत ध्यान से चयन

इतना ही नहीं, गायदाई अक्सर अपने मुख्य किरदारों और बेहतरीन कॉमेडी अभिनेताओं को भी खुद दिखाते थे कि किसी सीन को कैसे करना है।

3. म्यूज़िक पर खास ध्यान

हर सीन के लिए उनका अपना म्यूज़िक और साउंड होता था, जिसके बारे में वह बहुत गहराई से सोचते थे। संगीतकार अलेक्सांद्र ज़त्सेपिन ने गायदाई के शब्द याद करते हुए कहा: "मुझे ऐसा गाना नहीं चाहिए जो रेडियो पर बजे। मुझे ऐसा गाना चाहिए जो लोग सड़कों पर गाएँ!"