रूस में उपलब्ध 7 वीडियो कॉलिंग सर्विसेज़

Alexandra Pogiba/news.ru / Global Look Press
Alexandra Pogiba/news.ru / Global Look Press
‘WhatsApp’ और ‘Telegram’ पर वीडियो कॉल रूस में प्रतिबंधित हैं। ऐसे में विदेश से अपने परिवार/दोस्तों को कैसे कॉल करें या रूस के अंदर वीडियो कॉल कैसे करें? यहाँ 7 सर्विसेज़ हैं जो काम करती हैं।

1. ‘MAX’

RuStore
RuStore

यह नया रूसी मैसेंजर है, जो स्प्रिंग 2025 में लॉन्च हुआ था और अब तक 3 करोड़ से ज़्यादा यूज़र्स जुटा चुका है। इसे रूसी सोशल नेटवर्क ‘VK’ ने डेवलप किया है। इसमें आप चैट कर सकते हैं, चैनल पढ़ सकते हैं, डिसअपियरिंग वीडियो भेज सकते हैं और अनलिमिटेड वीडियो कॉल — ग्रुप कॉल सहित — कर सकते हैं। स्क्रीन शेयरिंग भी उपलब्ध है।

लेकिन ध्यान रखें:

  • रजिस्ट्रेशन सिर्फ रूसी या बेलारूसी नंबर से होता है।

  • विदेशी या वर्चुअल नंबर स्वीकार नहीं होते।

डाउनलोड करें: App StoreGoogle PlayRuStoreAppGallery

2. ‘VK Calls’ (‘VK Zvonki’)

RuStore
RuStore

यह ‘VK’ की ही दूसरी सर्विस है। इसमें आप अनलिमिटेड वीडियो कॉन्फ़्रेंस कर सकते हैं या एक-दूसरे को कॉल कर सकते हैं।
कॉल बनाने के लिए ‘VK ID’ की ज़रूरत होती है (जो आपका VK प्रोफ़ाइल या उनकी किसी भी सर्विस में अकाउंट हो सकता है)।
दूसरे लोग बिना VK ID के सिर्फ लिंक से जॉइन कर सकते हैं। स्मार्टफोन और PC दोनों पर उपलब्ध।

यहाँ हमारी इंग्लिश वाली ‘VK’ पेज भी है — काफ़ी दिलचस्प चीज़ें मिलेंगी।

Web & desktop version

डाउनलोड करें:  App StoreGoogle PlayRuStoreAppGallery

3. ‘OK Calls’ (‘OK Zvonki’)

RuStore
RuStore

यह ‘Odnoklassniki’ (‘OK’) सोशल नेटवर्क की वीडियो कॉलिंग सर्विस है।
सिस्टम वही है: कॉल क्रिएटर के पास OK प्रोफ़ाइल होना चाहिए, बाक़ी लोग लिंक से जॉइन कर सकते हैं।
स्क्रीन शेयरिंग और कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।

Web & desktop version

डाउनलोड करें:  App StoreGoogle PlayRuStoreAppGallery

4. ‘Yandex Telemost’

RuStore
RuStore

यह एक रूसी वीडियो मीटिंग सर्विस है, जो लिंक के ज़रिए चलती है।
स्मार्टफ़ोन और PC — दोनों पर काम करती है।
आप वीडियो कॉल, ग्रुप कॉन्फ़्रेंस या लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

  • लिंक बनाने के लिए Yandex अकाउंट चाहिए।

  • जॉइन करने वालों को अकाउंट की ज़रूरत नहीं होती।

  • टाइम लिमिट नहीं है।

  • कैलेंडर पर मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं और ईमेल में डिटेल सेव कर सकते हैं।

Web & desktop version 

डाउनलोड करें:  App StoreGoogle PlayRuStoreAppGallery

5. ‘Zoom’

RuStore
RuStore

वीडियो कॉल, ग्रुप मीटिंग, स्क्रीन शेयरिंग, और लिंक से जॉइन करने की सुविधा।
इंटरफ़ेस आसान है और कॉल क्वालिटी अच्छी रहती है।
लेकिन:

  • फ्री वर्ज़न में 40 मिनट की लिमिट होती है।

Web & desktop version

डाउनलोड करें: App StoreGoogle PlayRuStoreAppGallery

6. ‘FaceTime’

RuStore
RuStore

Apple का इनबिल्ट ऐप है, जिसमें आप फ्री में ऑडियो/वीडियो कॉल कर सकते हैं, ग्रुप कॉल कर सकते हैं, और स्क्रीन शेयरिंग भी उपलब्ध है।

  • खास बात: आप सिर्फ iPhone यूज़र्स को ही नहीं, बल्कि Edge या Chrome ब्राउज़र से भी लिंक द्वारा जॉइन कर सकते हैं।

डाउनलोड करें: App Store

7. ‘Google Meet’

RuStore
RuStore

यह एक सिंपल और लोकप्रिय वीडियो कॉलिंग ऐप है। कॉल के लिए सिर्फ Gmail चाहिए। लिंक से जॉइन करने वालों को रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं होती। कैलेंडर में कॉल शेड्यूल भी कर सकते हैं।

Web & desktop version

डाउनलोड करें: App StoreGoogle PlayAppGallery