GW2RU
GW2RU

रूस यात्रा के लिए ‘ruID’ ऐप में किसे रजिस्टर करना ज़रूरी है और कैसे?

Ilya Pitalev / Sputnik
30 जून 2025 से, वीज़ा-फ़्री देशों से रूस आने वाले सभी विदेशी नागरिकों को अपनी यात्रा की जानकारी ‘ruID’ ऐप के ज़रिए भेजना अनिवार्य है। फिलहाल यह सिस्टम पायलट मोड में चल रहा है। आइए नए नियमों को समझते हैं।

वीज़ा-फ़्री एंट्री वाले 60+ देश — जैसे सर्बिया, एंडोरा, अर्जेंटीना, यूएई आदि (पूरा लिस्ट उपलब्ध) — अब रूस में प्रवेश से कम से कम 72 घंटे पहले ‘ruID’ ऐप के माध्यम से नोटिफिकेशन भेजेंगे। इसी ऐप के ज़रिए आप अपना बायोमेट्रिक डेटा भी जमा कर सकते हैं।

‘ruID’ ऐप क्या है?

'ruID' app

यह ऐप रूस के सरकारी पोर्टल ‘गोसुसलुगी’ की तरह काम करता है, लेकिन फॉरेनर्स के लिए बनाया गया है। इसमें आप न सिर्फ रूस में एंट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं, बल्कि कई अन्य सरकारी सेवाएँ भी मिलती हैं:

  • SNILS (इंडिविजुअल इंश्योरेंस नंबर) प्राप्त करना — जो रूस में मेडिकल इंश्योरेंस और रहने के लिए ज़रूरी है।

  • यह चेक करना कि आपके ऊपर एंट्री बैन तो नहीं है।

  • रूसी SIM कार्ड खरीदने के लिए डिजिटल प्रोफ़ाइल बनाना।

  • टूरिस्ट्स के अलावा जो लोग रूस में काम/रह रहे हैं — उनके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करना, टैक्स ट्रैक करना और पेमेंट मैनेज करना।

‘ruID’ ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?

  • ऐप App Store, Google Play, RuStore, AppGallery पर उपलब्ध है।

  • लॉगिन गोसुसलुगी अकाउंट से करें, या ईमेल के साथ नया प्रोफ़ाइल बनाएं।

  • अभी ऐप में रूसी, इंग्लिश, आर्मेनियन, कज़ाख, किर्गिज़, ताजिक, उज़्बेक भाषाएँ हैं — आगे और जोड़ी जाएँगी।

रूस में एंट्री के लिए आवेदन कैसे करें?

आपको रूस में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन 90 दिन पहले से लेकर 72 घंटे पहले तक भेजना होता है।
इमरजेंसी (जैसे किसी रिश्तेदार की मृत्यु) में — 4 घंटे पहले भी स्वीकार किया जाएगा।

ऐप के होमपेज पर जाएँ और ‘Electronic Travel Authorization’ चुनें।

आपको बताना होगा:

  • किस देश से आ रहे हैं

  • यात्रा की तारीखें

  • यात्रा का उद्देश्य

  • रूस में कौन-कौन से रीजन विज़िट करेंगे

अगर आप 6–18 साल के बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो दोनों माता-पिता को बच्चों का डेटा भरना होगा।

इसके बाद बायोमेट्रिक्स सबमिट करें:

  • आपका फ़ोटो

  • पासपोर्ट का फ़ोटो

  • वॉइस रिकॉर्डिंग

यदि आपने पहले बायोमेट्रिक्स दिए हैं, तो सिर्फ चेहरे की फोटो काफी है।
बच्चों को बायोमेट्रिक्स देने की ज़रूरत नहीं।

बॉर्डर पार करने के बाद ऐप एक QR कोड जनरेट करेगा — जिसे ज़रूरत पड़ने पर पुलिस चेक आदि में दिखाना होगा।

किसे आवेदन नहीं करना पड़ेगा?

  • बेलारूस के नागरिक

  • 6 वर्ष से छोटे बच्चे

  • वीज़ा वाले देशों से आने वाले विदेशी नागरिक

  • डिप्लोमैटिक/ऑफिशियल पासपोर्ट धारक और आधिकारिक डेलीगेशन